🚂 RailGuruji
Financial Appraisal of Railway Projectsरेल परियोजनाओं का वित्तीय मूल्यांकन3 / 6

Depreciation and normal life of assetsमूल्यह्रास और परिसंपत्तियों का सामान्य जीवन

Practise · 12 Qअभ्यास · 12 प्रश्न
Updated अद्यतन 26 Aug 2026
1
Depreciation provision for an asset equals the annual payment to a Sinking Fund which, with compound interest at the rate prescribed by the Railway Board, will provide the amount needed to replace that asset at the end of its normal life.किसी परिसंपत्ति के लिए मूल्यह्रास प्रावधान उस वार्षिक डूब निधि भुगतान के बराबर होता है, जो रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित दर पर चक्रवृद्धि ब्याज सहित, उस परिसंपत्ति के सामान्य जीवन के अंत में उसके प्रतिस्थापन के लिए आवश्यक राशि जुटा दे।
2
The purpose of charging depreciation is to keep the CAPITAL INTACT. Without it the Railways would show a profit while quietly consuming the assets that produced it.मूल्यह्रास भारित करने का उद्देश्य पूंजी को अक्षुण्ण रखना है। उसके बिना रेलवे लाभ दिखाती रहती और चुपचाप उन्हीं परिसंपत्तियों को खाती जिनसे वह लाभ बना।
3
How long the Sinking Fund payment runs is decided by the normal life of the asset. The Sinking Fund table in the Code gives the annual amount payable at interest rates from 2% to 8%, for periods up to 100 years.डूब निधि भुगतान कितने समय तक चलेगा, यह परिसंपत्ति के सामान्य जीवन से तय होता है। संहिता की डूब निधि तालिका 2% से 8% तक की ब्याज दरों पर, 100 वर्ष तक की अवधि के लिए देय वार्षिक राशि बताती है।
4
Depreciation is charged to REVENUE and credited to the Depreciation Reserve Fund. It is an expense in the year it is charged, and a source of finance in the year the asset is replaced.मूल्यह्रास राजस्व पर भारित होकर मूल्यह्रास आरक्षित निधि में जमा होता है। जिस वर्ष यह भारित होता है उस वर्ष यह व्यय है, और जिस वर्ष परिसंपत्ति बदली जाती है उस वर्ष वित्त का स्रोत।
5
Normal life is fixed class by class of asset, and it also changes by route class (A and B routes, C suburban, D and E routes).सामान्य जीवन परिसंपत्ति की श्रेणी के अनुसार तय होता है, और यह मार्ग श्रेणी के अनुसार भी बदलता है (ए और बी मार्ग, सी उपनगरीय, डी और ई मार्ग)।
6
The provision is GLOBAL, not asset by asset. No separate pot of money is held against each rail or each bridge; the Fund is drawn on as replacements actually fall due.प्रावधान सामूहिक है, परिसंपत्ति-दर-परिसंपत्ति नहीं। प्रत्येक रेल या पुल के विरुद्ध अलग धनराशि नहीं रखी जाती; जैसे-जैसे प्रतिस्थापन वास्तव में देय होते हैं वैसे-वैसे निधि से निकाला जाता है।
7
Some figures worth remembering — rails 20 years on A and B routes, wooden sleepers 10 years, metal sleepers 20 years, and concrete sleepers 35 years (40 years on D and E routes).कुछ आँकड़े याद रखने योग्य — ए और बी मार्गों पर रेल 20 वर्ष, लकड़ी के स्लीपर 10 वर्ष, धातु के स्लीपर 20 वर्ष, और कंक्रीट स्लीपर 35 वर्ष (डी और ई मार्गों पर 40 वर्ष)।
8
An asset worked beyond its normal life is OVERAGED. It does not stop being usable on the day the table says so — but the arrears of renewal build up, and that backlog is what dedicated safety funding was created to clear.सामान्य जीवन से आगे चलाई गई परिसंपत्ति अतिकालिक हो जाती है। तालिका जिस दिन कहे उस दिन वह अनुपयोगी नहीं हो जाती — किंतु नवीकरण का बकाया बढ़ता जाता है, और उसी बैकलॉग को दूर करने के लिए समर्पित संरक्षा वित्तपोषण बनाया गया।
Report an error on this pageइस पेज में गलती बताएँ
Read it — now test yourself. पढ़ लिया — अब खुद को परखें। Take the free Mock CBTफ्री Mock CBT दें