1
HOW THE REQUEST IS MADEआवेदन कैसे किया जाता है
A person who desires to obtain information makes a request to the Public Information Officer.
- IN WRITING or THROUGH ELECTRONIC MEANS
- In ENGLISH, HINDI, or the OFFICIAL LANGUAGE OF THE AREA in which the application is being made
- With the PRESCRIBED FEE
- लिखित रूप में अथवा इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से
- अंग्रेजी, हिंदी, अथवा उस क्षेत्र की राजभाषा में जहाँ आवेदन किया जा रहा हो
- विहित शुल्क के साथ
2
YOU NEED GIVE NO REASONआपको कोई कारण नहीं बताना है
Section 6(2) is the provision that makes the Act usable by an ordinary person.
An applicant SHALL NOT BE REQUIRED TO GIVE ANY REASON for requesting the information.
He shall not be required to give any other personal details EXCEPT those necessary for CONTACTING him.
So you never have to explain why you want a paper, and the office may not ask.धारा 6(2) वही उपबंध है जो इस अधिनियम को आम आदमी के काम का बनाता है।
आवेदक से सूचना माँगने का कोई कारण नहीं पूछा जाएगा।
उससे संपर्क करने के लिए आवश्यक विवरणों के सिवा कोई अन्य व्यक्तिगत विवरण नहीं माँगे जाएँगे।
अर्थात् आपको कभी बताना नहीं पड़ता कि आपको कोई कागज क्यों चाहिए, और कार्यालय पूछ भी नहीं सकता।
3
WHEN THE PAPER BELONGS TO ANOTHER OFFICEजब कागज किसी दूसरे कार्यालय का हो
Section 6(3) answers the case where you knock at the wrong door.
The information may be held by ANOTHER public authority.
Its subject matter may also be MORE CLOSELY CONNECTED with the functions of another public authority.
In either case the application is TRANSFERRED.
The transfer is made AS SOON AS PRACTICABLE, but in no case later than FIVE DAYS from the date of receipt.
The applicant is INFORMED of the transfer immediately.धारा 6(3) उस स्थिति का उत्तर देती है जब आप गलत दरवाजे पर दस्तक देते हैं।
सूचना किसी दूसरे लोक प्राधिकारी के पास हो सकती है।
उसका विषय किसी दूसरे लोक प्राधिकारी के कृत्यों से अधिक निकटता से जुड़ा भी हो सकता है।
दोनों ही दशाओं में आवेदन अंतरित कर दिया जाता है।
यह अंतरण यथाशीघ्र किया जाता है, पर किसी भी दशा में प्राप्ति की तिथि से पाँच दिन के बाद नहीं।
आवेदक को अंतरण की सूचना तुरंत दी जाती है।