1
The Official Language of the Union is Hindi in the Devanagari script; the numerals are the international form of Indian numerals.संघ की राजभाषा देवनागरी लिपि में हिंदी है; अंक भारतीय अंकों का अंतर्राष्ट्रीय रूप हैं।
Article 343(1)
2
Part XVII of the Constitution deals with Official Language and contains nine articles, 343 to 351.संविधान का भाग 17 राजभाषा से संबंधित है और उसमें नौ अनुच्छेद, 343 से 351, हैं।
Constitution, Part XVII
3
The Constituent Assembly adopted Hindi as the Official Language on 14 September 1949; that day is observed as Hindi Diwas.संविधान सभा ने 14 सितंबर 1949 को हिंदी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया; वही दिन हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
Constituent Assembly, 14.09.1949
4
Article 120 governs the language used in Parliament and Article 210 the language used in a State Legislature.अनुच्छेद 120 संसद में प्रयुक्त भाषा को तथा अनुच्छेद 210 राज्य विधानमंडल में प्रयुक्त भाषा को नियंत्रित करता है।
Articles 120 and 210
5
Article 344(1) provides for the Official Language Commission, and Article 351 for the directive to develop Hindi; both refer to the Eighth Schedule.अनुच्छेद 344(1) राजभाषा आयोग का उपबंध करता है तथा अनुच्छेद 351 हिंदी के विकास का निदेश देता है; दोनों आठवीं अनुसूची का उल्लेख करते हैं।
Articles 344(1) and 351
6
The Eighth Schedule began with 14 languages in 1950 and now has 22. Sindhi was added by the 21st Amendment in 1967. Konkani, Manipuri and Nepali by the 71st in 1992. Bodo, Dogri, Maithili and Santhali by the 92nd in 2003.आठवीं अनुसूची 1950 में 14 भाषाओं से आरंभ हुई और अब उसमें 22 हैं — 21वें संशोधन 1967 से सिंधी, 71वें से 1992 में कोंकणी, मणिपुरी तथा नेपाली, और 92वें से बोडो, डोगरी, मैथिली तथा संथाली।
Eighth Schedule
7
Nepali is the State language of Sikkim. The departmental question banks call it the FOREIGN LANGUAGE of the Eighth Schedule, and Nepali is the answer to write. The label is theirs, not the Constitution’s: Urdu and Bengali are in the Schedule too, and are the national languages of Pakistan and Bangladesh.नेपाली सिक्किम की राज्य भाषा है। विभागीय प्रश्न बैंक इसे आठवीं अनुसूची की "विदेशी भाषा" कहते हैं, और उत्तर में नेपाली ही लिखना है। यह नाम उन्हीं का है, संविधान का नहीं — उर्दू और बांग्ला भी अनुसूची में हैं, और वे पाकिस्तान तथा बांग्लादेश की राष्ट्रभाषाएँ हैं।
Eighth Schedule
8
The Official Languages Act, 1963 was passed on 10 May 1963 and amended in 1967; it is Act No. 19 of 1963.राजभाषा अधिनियम, 1963 10 मई 1963 को पारित हुआ तथा 1967 में संशोधित हुआ; यह 1963 का अधिनियम संख्या 19 है।
Official Languages Act 1963
9
The Act was passed so that English could continue alongside Hindi even after 1965. The 1967 amendment gave legal form to the assurances given to non-Hindi speaking people.अधिनियम इसलिए पारित हुआ कि 1965 के बाद भी अंग्रेजी हिंदी के साथ चलती रहे; 1967 के संशोधन ने अहिंदी भाषियों को दिए गए आश्वासनों को विधिक रूप दिया।
Official Languages Act 1963
10
Section 3 came into force on the appointed day, 26 January 1965; Section 3(3) lists the documents that must be issued in both Hindi and English.धारा 3 नियत दिन, 26 जनवरी 1965 को प्रवृत्त हुई; धारा 3(3) उन दस्तावेजों को गिनाती है जो हिंदी तथा अंग्रेजी दोनों में जारी होने चाहिए।
Official Languages Act 1963, section 3
11
Section 4 provides for the constitution of the Committee of Parliament on Official Language. Section 7 provides for the optional use of Hindi in the judgments of High Courts.धारा 4 संसदीय राजभाषा समिति के गठन का उपबंध करती है; धारा 7 उच्च न्यायालयों के निर्णयों में हिंदी के वैकल्पिक प्रयोग का।
Official Languages Act 1963, sections 4 and 7
12
Sections 6 and 7 did not extend to the State of Jammu and Kashmir, by Section 9 of the Act.अधिनियम की धारा 9 के अनुसार धाराएँ 6 तथा 7 जम्मू-कश्मीर राज्य पर लागू नहीं थीं।
Official Languages Act 1963, section 9
13
Translation of statutory rules, regulations and orders is the responsibility of the Law Ministry.सांविधिक नियमों, विनियमों तथा आदेशों का अनुवाद विधि मंत्रालय का उत्तरदायित्व है।
Official Languages Act 1963