← RailGuruji
Privacy Policy / गोपनीयता नीति
Last updated: 23 August 2026
हम क्या जानकारी रखते हैं
- आपकी Telegram ID और Telegram पर दिखने वाला नाम
- Registration में आपके चुने हुए विकल्प — department, target post, भाषा, और आपने हमें कहाँ से जाना
- आपके टेस्ट के जवाब और score (सिर्फ आपकी progress और scorecard के लिए)
हम इस जानकारी का क्या करते हैं
- आपको daily tests भेजने और आपका scorecard बनाने के लिए इस्तेमाल करते हैं
- सवालों की गुणवत्ता सुधारने के लिए aggregate आँकड़े (जैसे कितने % लोगों ने सही जवाब दिया) देखते हैं
Website पर visits की गिनती
- यह जानने के लिए कि कौन से पेज पढ़े जा रहे हैं, हम अपने ही server पर चलने वाला analytics (Umami) इस्तेमाल करते हैं। Google Analytics या कोई बाहरी tracker नहीं है।
- कोई cookie नहीं रखी जाती और आपको पहचानने वाली कोई जानकारी store नहीं होती।
- सिर्फ इतना दर्ज होता है — कौन सा पेज खुला, आप किस link से आए, देश, ब्राउजर और device का प्रकार, और screen का आकार।
- आपका IP address save नहीं होता। उसे सिर्फ एक ऐसे कोड में बदला जाता है जो हर दिन बदल जाता है, ताकि एक ही visit दो बार न गिनी जाए।
- यह डेटा हमारे अपने server पर रहता है और किसी को नहीं दिया जाता।
हम क्या नहीं करते
- आपकी जानकारी किसी को बेचते नहीं, किसी third-party के साथ share नहीं करते
- आपका phone number नहीं माँगते और न ही store करते हैं
- Telegram के बाहर आपसे संपर्क नहीं करते
अपना data हटवाना
@RailGurujiBot पर message भेजकर कभी भी अपना पूरा data delete करने का अनुरोध कर सकते हैं।
संपर्क
किसी भी सवाल के लिए: @RailGurujiBot